नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम UPSC CDS Syllabus In Hindi 2026 PDF, सीडीएस पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न, Upsc cds ka syllabus kya hai के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने वाले हैं, जो भी युवा सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं उनके लिए सीडीएस एक बेहतरीन करियर विकल्पों में से एक है। सीडीएस की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। जिसका आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) करता है। इसके जरिए उम्मीदवार इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और एयरफोर्स में अधिकारी बन सकते हैं।
यदि आप भी UPSC CDS के परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए इसके सिलेबस जानना बहुत जरूरी है। तभी आप सीडीएस के पहले चरण में सफल हो सकेंगे। इसमें इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), इंडियन नेवल एकेडमी (INA) और एयर फोर्स एकेडमी (IFA) में एडमिशन के लिए इंग्लिश, जनरल नॉलेज और मैथ से 100-100 अंकों के सवाल पूछे जाते हैं। जबकि (OTA) ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में केवल इंग्लिश और जीके दो विषयों से क्वेश्चन आते हैं।

UPSC CDS Syllabus In Hindi 2026: Overview
संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) का पाठ्यक्रम देश में सैन्य अधिकारियों के पदों के लिए यूपीएससी की परीक्षा है। इसमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और प्रारंभिक गणित जैसे विषय शामिल हैं, जो अभ्यर्थियों के कौशल और ज्ञान का परीक्षण करते हैं। Upsc cds syllabus in hindi pdf download का लिंक भी हमने इस लेख में उपलब्ध कराया है। आइये सबसे पहले सीडीएस पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न 2026 का एक संक्षिप्त विवरण देख लेते हैं।
| परीक्षा का नाम | संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा |
| विभाग का नाम | संघ लोक सेवा आयोग |
| परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
| परीक्षा का स्तर | राष्ट्रीय स्तर |
| कुल अंक | IMA, INA and AFA – 300 OTA – 200 |
| परीक्षा की आवृत्ति | वर्ष में दो बार |
| परीक्षा अवधि | 120 मिनट |
| प्रश्नों का प्रकार | वस्तुनिष्ठ |
| भाषा | हिंदी और अंग्रेजी |
| फीस | अनारक्षित श्रेणियों के लिए – ₹200/-अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला उम्मीदवार/जेसीओ/एनसीओ/ओआर के पुत्रों के लिए कोई शुल्क नहीं। |
| नकारात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। |
| आयोग की आधिकारिक वेबसाइट | www.upsc.gov.in |
UPSC CDS Exam Pattern For IMA, INA, AFA
अब हम आपको इसके परीक्षा पैटर्न के बारे में बताने वाले हैं जो उम्मीदवार सीडीएस के माध्यम से रक्षा बलों में प्रवेश करना चाहते हैं, उन्हें इसके परीक्षा पैटर्न, विषयवार अंकन योजनाओं, प्रश्नों की संख्या और अन्य संबंधित उपयोगी जानकारी की तलाश करनी चाहिए।
(CDS Exam Pattern For IMA, INA, AFA) ये एग्जाम पैटर्न इंडियन मिलिट्री अकादमी, इंडियन नेवल अकादमी और एयर फोर्स अकादमी के लिये है
| Paper | कोड | प्रश्न | अंक | परीक्षा समय |
| अंग्रेजी | 11 | 100 | 100 | 2 घंटे |
| सामान्य ज्ञान | 12 | 100 | 100 | 2 घंटे |
| प्रारम्भिक गणित | 13 | 100 | 100 | 2 घंटे |
- यह परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
- इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ट विकल्प प्रकार के होंगे।
- इस परीक्षा के लिए आपको 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
- प्रत्येक उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
- नकारात्मक अंकन लागू है।
- प्रत्येक गलत उत्तर या एक प्रश्न के एक से अधिक उत्तर देने पर 0.33 अंक काटे जाएंगे।
- जिन प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए गए हैं, उनके लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।
UPSC CDS Exam Pattern For OTA
यह परीक्षा पैटर्न ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के लिए है
| Paper | कोड | प्रश्न | अंक | परीक्षा समय |
| अंग्रेजी | 11 | 100 | 100 | 2 घंटे |
| सामान्य ज्ञान | 12 | 100 | 100 | 2 घंटे |
- यह परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
- इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुउद्देश्यीय विकल्प प्रकार के होंगे।
- इस परीक्षा के लिए आपको 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
- प्रत्येक उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
- नकारात्मक अंकन लागू है।
- प्रत्येक गलत उत्तर या एक प्रश्न के एक से अधिक उत्तर देने पर 0.33 अंक काटे जाएंगे।
- जिन प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए गए हैं, उनके लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।
UPSC CDS Syllabus In Hindi 2026
अब हम आपको सीडीएस पाठ्यक्रम 2026 के बारे में जानकारी देने वाले है, वैसे तो पिछले वर्षो की तुलना में सीडीएस सिलेबस में कोई ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी कुछ बदलाव ऐसे हैं जिनका सामना आपको परीक्षा के समय करना पड़ सकता है। सीडीएस परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस से अच्छी तरह समझना चाहिए।
1. अंग्रेज़ी (Code 11)
यह प्रश्नपत्र उम्मीदवार की अंग्रेज़ी समझ तथा शब्दों के कार्यगत उपयोग को परखने हेतु बनाया गया है।
- Vocabulary : Basic Grammar, Idioms & Phrases, Synonyms & Antonyms, Sentence Completion, etc.
- Reading Passage : Reading Comprehension Solving, Para Jumbles, Understanding the main idea and supporting details, Answering questions based on the passage, etc.
- Grammar : Error Spotting, Sentence Improvement, Cloze test, Active and passive voice, Direct and indirect speech, Transformation of sentences, etc.
2. सामान्य ज्ञान (Code 12)
- सामान्य ज्ञान
- समसामयिक घटनाएँ
- दैनिक जीवन से संबंधित वैज्ञानिक पहलू
- भारत का इतिहास
- भारत का भूगोल
(इन सभी का सामान्य अध्ययन स्तर, विशेष वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता नहीं)
3. प्रारंभिक गणित – (Code 13)
ALGEBRA (बीजगणित)
- मूलभूत क्रियाएँ
- सामान्य गुणनखंड
- Remainder Theorem
- HCF, LCM
- बहुपद सिद्धांत
- द्विघात समीकरण — मूल एवं गुणांक के बीच संबंध
- दो चर वाले रैखिक समीकरण — विश्लेषणात्मक व ग्राफिक हल
- दो चर वाली रैखिक असमिकी
- सेट भाषा एवं संकेत
- राशनल एक्सप्रेशन, conditional identities
- घातांक के नियम
ARITHMETIC (अंकगणित)
- संख्या पद्धति — प्राकृतिक संख्याएँ, पूर्णांक, परिमेय एवं वास्तविक संख्याएँ
- मूलभूत गणितीय क्रियाएँ: जोड़, घटाव, गुणा, भाग
- वर्गमूल, दशमलव भिन्न
- युनिटरी पद्धति, समय और दूरी, समय और कार्य
- प्रतिशत, साधारण/चक्रवृद्धि ब्याज
- लाभ-हानि, अनुपात-प्रमाण, परिवर्तन (Variation)
MENSURATION (क्षेत्रमिति)
- वर्ग, आयत, समांतर चतुर्भुज, त्रिभुज और वृत्त का क्षेत्रफल
- मिश्रित आकृतियों का क्षेत्रफल
- घनाभ, बेलन, शंकु — पृष्ठीय क्षेत्रफल व आयतन
- गोला — पृष्ठीय क्षेत्रफल व आयतन
TRIGONOMETRY (त्रिकोणमिति)
- sin x, cos x, tan x (0° < x < 90°)
- 0°, 30°, 45°, 60°, 90° पर त्रिकोणमितीय मान
- सरल त्रिकोणमितीय पहचानें
- त्रिकोणमितीय सारणी का उपयोग
- ऊँचाई व दूरी के सरल प्रश्न
प्राथमिक संख्या सिद्धांत
- Division algorithm
- अभाज्य और संयोजित संख्याएँ
- 2, 3, 4, 5, 9, 11 से विभाज्यता
- गुणज, गुणनखंड
- Factorisation Theorem
- HCF, LCM (Euclidean Algorithm द्वारा)
- लॉगरिद्म — base 10, नियम, टेबल का उपयोग
STATISTICS (सांख्यिकी)
- डेटा संग्रह एवं सारणीकरण
- ग्राफ — फ्रीक्वेंसी पॉलीगॉन, हिस्टोग्राम, बार चार्ट, पाई चार्ट
- केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप (Mean, Median, Mode)
GEOMETRY (ज्यामिति)
- रेखाएँ और कोण
- समतल एवं आकृतियाँ
- प्रमेय:
- एक बिंदु पर कोण
- समानांतर रेखाएँ
- त्रिभुज के भुजाएँ व कोण
- त्रिभुज सर्वांगसमता
- समान त्रिभुज
- माध्यिका व लम्ब की समवर्ती बिंदु
- समांतर चतुर्भुज, आयत, वर्ग के गुण
- वृत्त—स्पर्शरेखा एवं Normal
- Locus
Officers Training Academy (CDS OTA)
Officers Training Academy को अभ्यर्थी के अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता का परीक्षण करने के लिए किया जाता है। इसकी परीक्षा ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्नों से युक्त ऑफ़लाइन मोड यानि पेन-पेपर आधारित होती है। NDA, IMA और IAF के लिए CDS OTA परीक्षा और CDS परीक्षा के बीच भिन्नता यह है कि इसमें गणित का सेक्शन नहीं होता है जबकि अन्य में गणित का सेक्शन होता है।
ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA) भारतीय सेना के सबसे प्रसिद्ध प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में से एक है। यह पूरी तरह से शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए प्रशिक्षण अधिकारियों पर केंद्रित है।
CDS OTA Syllabus
CDS OTA परीक्षा में सिर्फ 2 विषयों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, जो सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के होते हैं, इनके तहत निम्नलिखित टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाते हैं-
- अंग्रेजी (English): Spotting Error questions, Sentence Arrangement Questions, Ordering Of Words In A Sentence, Fill In Blank Questions, Synonyms & Antonyms, Selecting Words, Ordering Of Sentences, Comprehension Questions, Idioma And Phrases, etc.
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge): अर्थशास्त्र, भौतिकी, करंट अफेयर्स, राजनीति, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, रक्षा से संबंधित पुरस्कार, भूगोल, पर्यावरण, खेल, जीव विज्ञान, सांस्कृतिक, पुस्तक लेखक का नाम, आदि।
UPSC CDS Syllabus In Hindi 2026 PDF Download
RELATED POST🙏😍
UPSC NDA Syllabus In Hindi PDF
UPPSC Staff Nurse Syllabus In Hindi
CDS Intelligence and personality test (SSB)
SSB दो चरणों में होता है:
(A) Stage I
- Officer Intelligence Rating (OIR) Test
- Picture Perception & Description Test (PP&DT)
- OIR + PP&DT के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
(B) Stage II
4 दिनों में होने वाले टेस्ट
- Interview
- Group Testing Officer Tasks
- Psychology Tests
- Conference
सीडीएस का फुल फॉर्म क्या होता है
CDS का फूल फॉर्म Combined Defence Services होता है, इसके अलावा हमने इससे जुड़े कुछ शब्दों के फूल फॉर्म नीचे दिए हैं जो निम्नलिखित हैं-
- INA : भारतीय नौसेना अकादमी (Indian Naval Academy)
- IMA : भारतीय सैन्य अकादमी (Indian Military Academy)
- OTA : अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (Officer Training Academy)
- AFA : वायु सेना अकादमी (Air Force Academy)
FAQs
Q. क्या सीडीएस का पाठ्यक्रम हर वर्ष बदलता है?
जी नहीं, लेकिन यूपीएससी पाठ्यक्रम में किसी भी बदलाव से पहले सूचित करता है।
Q. सीडीएस में सैलरी कितनी होती है?
सीडीएस की सैलरी पे लेवल 14 के अनुसार सीडीएस अधिकारी का वेतन 1,44,200 रु. से 2,18,200 रु. प्रति माह तक होता है।
Q. सीडीएस परीक्षा में मैथ्स का स्तर क्या है?
सीडीएस परीक्षा में गणित का स्तर केवल 10वीं कक्षा तक है।
Q. सीडीएस के लिए आयु कितनी होनी चाहिए?
सीडीएस के लिए आयु सीमा 19 से 24 वर्ष है और नौसेना अकादमी के लिए भी यह 19 से 24 वर्ष है।
Q. सामान्य ज्ञान के लिए सीडीएस का पाठ्यक्रम क्या है?
सामान्य ज्ञान के लिए सीडीएस पाठ्यक्रम में समसामयिक मामले, इतिहास, सामान्य विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल और स्थैतिक जी-के शामिल हैं।
Q. क्या आईएमए और ओटीए परीक्षा के लिए विषय और पाठ्यक्रम समान हैं?
जी नहीं, आईएमए में 3 विषय अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान हैं जबकि ओटीए में 2 विषय अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान हैं।
Conclusion
दोस्तों हम आशा करते हैं की अब आपको UPSC CDS Syllabus In Hindi 2026 PDF, सीडीएस पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न और उसमें शामिल विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी मिल गई होगी, इसलिए आप बेहतर तरीके से अपनी तैयारी आज से ही शुरू कर सकते हैं।
साथ ही इस परीक्षा से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें और अपनी एक समय सारिणी बनाएं। महत्वपूर्ण विषयों का गहनता से अध्ययन करें।यदि आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेन्ट करके बता सकते हैं।