UPPSC Syllabus In Hindi PDF 2026 | यूपीपीएससी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम

नमस्कार दोस्तों आज के लेख में हम आपको UPPSC Syllabus In Hindi PDF 2026, यूपीपीएससी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) अपनी आधिकारिक अधिसूचना में यूपीपीएससी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा 2026 का पाठ्यक्रम ऑनलाइन जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार UPPSC PCS परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वो इसके महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी पाने के लिए यूपीपीएससी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा 2026 का पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न का हमारा ये लेख देख सकते हैं।

इस लेख में हमने यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स-मेन्स सिलेबस परीक्षा पैटर्न का विस्तृत सिलेबस आपसे साझा किया है, परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को UPPSC PCS Syllabus 2026 को अच्छे से समझने और अपनी परीक्षा तैयारी को बेहतर बनाने के लिए इस लेख को अंत पढ़ना चाहिए ।

UPPSC Syllabus In Hindi PDF 2026

UPPSC Syllabus In Hindi PDF 2026 Overview

यह प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की है। यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है जिसमे पहला प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा मुख्य परीक्षा और तीसरा व्यक्तित्व परीक्षण होता है।

UPPSC PCS 2026 का पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा है, इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले संयुक्त/उच्च अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना होगा और इसमें उत्तीर्ण होने के बाद वो इसके दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा और अंत में साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल हो सकेंगे।

यूपीपीएससी पीसीएस पाठ्यक्रम पीडीएफ 2026 uppsc.up.nic.in पर या इस लेख में दिए गए डाउनलोड लिंक के माध्यम से आप UPPSC Syllabus In Hindi 2026 PDF Download कर सकते हैं। आइये सबसे पहले पीसीएस प्रीलिम्स-मेन्स सिलेबस और परीक्षा पैटर्न का एक संक्षिप्त विवरण का अवलोकन कर लेते हैं।

यूपीपीएससी परीक्षा के चरणविषयोंकुल अंक और प्रश्न
1. यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षापेपर 1: सामान्य अध्ययन 1200 अंकों का प्रश्न, जिसमें 150 प्रश्न शामिल हैं।
पेपर 2: सामान्य अध्ययन 2 (सीएसएटी)200 अंकों का प्रश्न, जिसमें 100 प्रश्न शामिल हैं।
2. यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षासामान्य हिंदी150 अंक
निबंध150 अंक
सामान्य अध्ययन 1200 अंक
सामान्य अध्ययन 2200 अंक
सामान्य अध्ययन 3200 अंक
सामान्य अध्ययन 4200 अंक
सामान्य अध्ययन 5200 अंक
सामान्य अध्ययन 6200 अंक
3. साक्षात्कारव्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार100 अंक

UPPSC Exam Pattern In Hindi

यूपीपीएससी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा 2026 का पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है। इसमें सबसे पहले हम इसके Exam Pattern की व्याख्या करेंगे उसके बाद यूपीसीएस प्रीलिम्स-मेन्स सिलेबस परीक्षा 2026 के पाठ्यक्रम के बारे मेंविस्तार से जानकारी दिया जायेगा। UPPSC PCS परीक्षा का पाठ्यक्रम और यूपीपीसीएस परीक्षा का पैटर्न उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा जारी नवीनतम सूचना पर आधारित है।

परीक्षा का नामपरीक्षा का प्रकार/समयअंक
UPPSC PRE PAPERपेपर 1: सामान्य अध्ययन I
पेपर 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)
पेपर 1: 150 प्रश्न
पेपर 2: 100 प्रश्न
UPPSC MAINSसामान्य हिंदी निबंध
सामान्य अध्ययन I
सामान्य अध्ययन II
सामान्य अध्ययन III
सामान्य अध्ययन IV
वैकल्पिक विषय – पेपर 1 वैकल्पिक विषय – पेपर 2
सामान्य हिंदी – 150 अंक
निबंध – 150 अंक
सभी सामान्य अध्ययन के पेपर और वैकल्पिक विषय के पेपर 200-200 अंकों के होंगे
कुल – 1500 अंक
UPPSC INTERVIEWव्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार100 अंक

यूपीपीसीएस प्रतियोगी परीक्षा में तीन चरणों में होती है..

  1. प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न)
  2. मुख्य परीक्षा (लिखित)
  3. साक्षात्कार (मौखिक)
  • इस परीक्षा में पेपर I पेपर II दोनों प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) के साथ हर पेपर 200 अंकों का होगा।
  • इन दोनों पेपरों की समय अवधि 2 घंटे का होगा।
  • इस परीक्षा में हर गलत उत्तर के लिए 0.33% की नेगेटिव मार्किंग होगी
  • जैसे, यदि किसी प्रश्न के लिए आवंटित अधिकतम अंक 2 है, तो इसका गलत उत्तर देने पर 0.66 अंक काट लिया जाएगा
  • प्रश्न को खाली छोड़ने के पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • पेपर 2 UPPCS/PCS प्री पेपर में एक क्वालिफाइंग पेपर है, जिसमें उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

UPPSC Syllabus In Hindi 2026

अगर आप UPPSC PCS परीक्षा 2026 के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी परीक्षा रणनीति को बेहतर बनाने के लिए UPPSC Syllabus 2026 Hindi me को अच्छी तरह समझना बेहद जरूरी है। UPPSC Prelims Syllabus में सामान्य अध्ययन और CSAT सम्बंधित विषय शामिल हैं, जबकि UPPSC Mains Syllabus में सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी और निबंध जैसे विषय शामिल होंगे।

UPPSC Pre Syllabus in Hindi

अब हम आपको यूपीपीएससी प्रारंभिक पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देने वाले है

सामान्य अध्ययन पेपर -I

  • राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक
  • राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनायें
  • घटनाओं पर अभ्यर्थियों को जानकारी रखनी होगी।
  • भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आन्दोलन की प्रकृति तथा विशेषता राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति
  • भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन इतिहास के अन्तर्गत भारतीय इतिहास के सामाजिक,
  • आर्थिक एवं राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी

भारत एवं विश्व का भूगोल

  • भारत एवं विश्व का भौतिक,
  • सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल,
  • विश्व भूगोल में विषय की केवल सामान्य जानकारी
  • सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल
  • भारत का भूगोल के अन्तर्गत देश के भौतिक

भारतीय राजनीति एवं शासन

  • संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति आधिकारिक
  • प्रकरण
  • भारतीय राज्य व्यवस्था,
  • अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति के अन्तर्गत देश के पंचायती राज तथा
  • सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान
  • भारत की आर्थिक नीति के व्यापक लक्षणों एवं
  • भारतीय संस्कृति की जानकारी पर प्रश्न होंगे।
  • आर्थिक एवं सामाजिक विकास सतत विकास,
  • गरीबी अन्तर्विष्ट जनसांख्यिकीय, सामाजिक क्षेत्र के |
  • इनिशियेटिव
  • अभ्यर्थियों की जानकारी का परीक्षण जनसंख्या,
  • पर्यावरण तथा नगरीकरण की समस्याओं
  • तथा उनके सम्बन्धों के परिप्रेक्ष्य में किया जायेगा ।
  • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी सम्बन्धी सामान्य विषय जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन

सामान्य विज्ञान

  • विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य परिबोध
  • जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है,
  • जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है।

सामान्य अध्ययन पेपर -II

बीजगणित-

सरल युगपत समीकरण,
बहुपद के गुणनखण्ड,
बहुपदों का लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य एवं उनमें सम्बन्ध,
शेषफल प्रमेय,
द्विघात समीकरण।
समुच्चय सिद्धान्तः
समुच्चय,
उप समुच्चय,
उचित उपसमुच्चय,
रिक्त समुच्चय,
समुच्चयों के बीच संक्रियायें (संघ, प्रतिछेद, अन्तर, समिमित अन्तर),
बेन – आरेख
रेखागणित त्रिभुज,
आयत, वर्ग,
समलम्ब चतुर्भुज एवं वृत्त की रचना एवं उनके गुण सम्बन्धी प्रमेय उनके क्षेत्रफल, तथा परिमाप।
गोला,
समकोणीय वृत्ताकार बेलन,
समकोणीय वृत्ताकार शंकु तथा धन के आयतन एवं पृष्ठ क्षेत्रफल
बारम्बारता बहुभुज,
संचयी बारम्बारता वक्र,
सांख्यिकी आंकड़ों का संग्रह आंकड़ों का वर्गीकरण,
बारम्बारता, बारम्बारता बंटन,
सारणीयन,
संचयी बारम्बारता आंकड़ों का निरूपण,
दण्डचार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र,
केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप समान्तर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक

अंकगणित-

प्राकृतिक,
पूर्णांक,
परिमेय-अपरिमेय एवं वास्तविक संख्यायें,
संख्या पद्धति,
पूर्णांक संख्याओं के विभाजक एवं अविभाज्य पूर्णांक संख्यायें पूर्णांक संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य
ब्याज- साधारण एवं चक्रवृद्धि
औसत अनुपात एवं समानुपात
प्रतिशत लाभ-हानि
काम तथा समय चाल समय तथा दूरी।

सामान्य हिन्दी

  • हिन्दी वर्णमाला,
  • वाक्य रचना,
  • अर्थ शब्द-रूप
  • विराम चिन्ह
  • शब्द रचना,
  • संधि, समास
  • क्रियायें
  • अनेकार्थी शब्द
  • विलोम शब्द
  • पर्यायवाची शब्द
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियां
  • तत्सम एवं तद्भव, देशज, विदेशी (शब्द भंडार )
  • हिन्दी भाषा के प्रयोग में होने वाली अशुद्धियाँ
  • उ0प्र0 की मुख्य बोलियाँ
  • वर्तनी
  • अर्थबोध

General English

  • Parts of Speech
  • Transformation of Sentences
  • Direct and Indirect Speech
  • Comprehension
  • Active Voice and Passive Voice
  • Vocabulary & Usage 9. Idioms and Phrases
  • Fill in the Blanks
  • Punctuation and Spellings
  • Words meanings

UP PCS Prelims Syllabus PDF Download In Hindi

UP PCS pre syllabus 2026 in hindi PDF Download

UPPSC Mains Syllabus In Hindi 2026

UPPSC PCS मुख्य परीक्षा के सिलेबस में आठ प्रश्नपत्र होंगे। यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम व्यापक है, यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक ही अंतिम चयन के लिए निर्णायक होंगे। मुख्य परीक्षा चयन प्रक्रिया में छह सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र होंगे। नीचे हमने यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2026 का पाठ्यक्रम दिया है।

विषयकुल अंक
पेपर अनिवार्य भारतीय भाषा300
पेपर बी: अंग्रेजी300
पेपर I: निबंध250
पेपर II: सामान्य अध्ययन I250
पेपर III: सामान्य अध्ययन II250
पेपर IV: सामान्य अध्ययन III250
पेपर V: सामान्य अध्ययन IV250
पेपर VI: वैकल्पिक I250
पेपर VII: वैकल्पिक II250
सबटोटल (लिखित परीक्षा)1750
व्यक्तित्व परिक्षण (Personality Test)वैकल्पिक II275
कुल योग2025

पेपर -I – सामान्य हिन्दी

  • दिये हुए गद्य खण्ड का अवबोध एवं प्रश्नोत्तर।
  • संक्षेपण।
  • सरकारी एवं अर्ध-सरकारी पत्र लेखन, तार लेखन, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, परिपत्र।
  • शब्द ज्ञान एवं प्रयोग।
  • उपसर्ग एवं प्रत्यय प्रयोग,
  • विलोम शब्द,
  • वाक्यांश के लिए एकशब्द,
  • वर्तनी एवं वाक्य शुद्धि,
  • लोकोक्ति एवं मुहावरे।

पेपर – 2- निबंध लेखन

  • इस प्रश्न पत्र में अभ्यर्थियों को तीन निबंध लिखने होते हैं।
  • यानि इसमें तीन खंड होते हैं और प्रत्येक खंड से एक-एक विषय पर लगभग 700 शब्दों में तीन निबंध लिखने होंगे।
  • तीनों खंडों में निम्नलिखित विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे और छात्रों को उनपर एक-एक निबंध लिखना होता है।
  • खंड (क) : (i) साहित्य और संस्कृति (ii) सामाजिक क्षेत्र और (iii) राजनैतिक क्षेत्र ।
  • खंड (ख) : (i) विज्ञान, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी (ii) आर्थिक क्षेत्र और (iii) कृषि, उद्योग एवं व्यापार।
  • खंड (ग) : (i) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम (ii) प्राकृतिक आपदाएं, भू-स्खलन, भूकंप, बाढ़, सूखा आदि (iii) राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम एवं परियोजनाएँ।

पेपर -3 – सामान्य अध्ययन- I

  • स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्‍न चरण और देश के विभिन्‍न भागों से इसमें अपना योगदान देने वाले महत्वपूर्ण व्यक्ति और उनका योगदान।
  • स्वतंत्रता के पश्चात्‌ देश के अंदर एकीकरण और पुनर्गठन (1965 ई0 तक)।
  • विश्व के इतिहास में 8 वीं सदी से बीसवीं सदी के मध्य तक की घटनाएं जैसे फ्रांसीसी क्रान्ति 1789, औद्योगिक क्रांति,
  • विश्व युद्ध,
  • राष्ट्रीय सीमाओं का पुनः सीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन शास्त्र जैसे साम्यवाद, पूँजीवाद, समाजवाद, नाजीवाद, फासीवाद इत्यादि के रूप और समाज पर उनके प्रभाव
  • भारतीय समाज और संस्कृति की मुख्य विशेषताएं।
  • भारतीय संस्कृति के इतिहास में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला प्रारूप, साहित्य एवं वास्तुकला के महत्वपूर्ण पहलू।
  • आधुनिक भारतीय इतिहास (1757 ई0 से 1947 ई0 तक) – महत्वपूर्ण घटनाएं, व्यक्तित्व एवं समस्याएं इत्यादि।
  • महिलाओं की समाज और महिला-संगठनों में भूमिका, जनसंख्या तथा सम्बद्ध समस्याएं, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएं और उनके रक्षोपाय।
  • उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण का अभिप्राय और उनका भारतीय समाज के अर्थ व्यवस्था, राज्य व्यवस्था और समाज संरचना पर प्रभाव।
  • सामाजिक सशक्तीकरण, साम्प्रदायिकता, क्षेत्रवाद और धर्मनिरपेक्षता
  • विश्व के प्रमुख प्राकृतिक संसाधनों का वितरण- जल, मिट्टियाँ एवं वन, दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व एशिया में (भारत के विशेष संदर्भ में)।
  • भौतिक भूगोल की प्रमुख विशिष्टताएं- भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी क्रियाएँ, चक्रवात, समुद्री जल धाराएं . पवन एवं हिम सरिताएं।
  • भारत के सामुद्रिक संसाधन एवं उनकी संभाव्यता।
  • मानव प्रवास- विश्व की शरणार्थी समस्या – भारत-उपमहाद्वीप के संदर्भ में।
  • उत्तर प्रदेश के इतिहास, संस्कृति, कला, साहित्य, वास्तुकला, त्योहार, लोक-नृत्य साहित्य, प्रादेशिक भाषाएं, धरोहरें, सामाजिक रीति-रिवाज एवं पर्यटन के बारे में विशेष ज्ञान जरूरी है।
  • उत्तर प्रदेश के भूगोल जैसे मानव एवं प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टियॉं, वन वन्य-जीव, खदान और खनिज, सिंचाई के स्रोत आदि के बारे में विशेष ज्ञान।
  • सीमान्त तथा सीमांए – भारत उप-महाद्वीप के संदर्भ में।
  • जनसंख्या एवं अधिवास- प्रकार एवं प्रतिरूप, नगरीकरण, स्मार्ट नगर एवं स्मार्ट ग्राम

पेपर -4 – सामान्य अध्ययन- II

  • केन्द्र-राज्य वित्तीय सम्बन्धों में वित्त आयोग की भूमिका।
  • शक्तियों का पृथक्करण, विवाद निवारण तंत्र तथा संस्थाएं। वैकल्पिक विवाद निवारण तंत्रों का उदय एवं उनका प्रयोग।
  • भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएं, संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान तथा आधारभूत संरचना। संविधान के आधारभूत प्रावधानों के विकास में उच्चतम न्यायालय की भूमिका।
  • संघ एवं राज्यों के कार्य तथा उत्तरदायित्व, संघीय ढांचे से संबंधित विषय एवं चुनौतियां, स्थानीय स्तर पर शक्तियों और वित्त का हस्तांतरण और उसकी चुनौतियां।
  • भारतीय संवैधानिक योजना की अन्य प्रमुख लोकतांत्रिक देशों के साथ तुलना।
  • संसद और राज्य विधायिका- संरचना, कार्य, कार्य-संचालन, शक्तियाँ एवं विशेषाधिकार तथा संबंधित विषय।
  • कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य- सरकार के मंत्रालय एवं विभाग, प्रभावक समूह और औपचारिक / अनौपचारिक संघ तथा शासन प्रणाली में उनकी भूमिका। जनहित वाद (पी0आई0एल0०)।
  • जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की मुख्य विशेषताएं।
  • विभिन्‍न संवैधानिक पदों पर नियुक्ति, शक्तियाँ, कार्य तथा उनके उत्तरदायित्व
  • सांविधिक, विनियामक और विभिन्‍न अर्ध-न्यायिक निकाय, नीति आयोग समेत- उनकी विशेषताएं एवं कार्यभाग।
  • सरकारी नीतियों और विभिन्‍न क्षेत्रों में विकास के लिए हस्तक्षेप, उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय एवं सूचना संचार प्रौद्योगिकी (आई0सी0टी0)।
  • विकास प्रक्रियाएं-गैर सरकारी सगंठनों की भूमिका, स्वयं सहायता समूह, विभिन्‍न समूह एवं संघ, अभिदाता, सहायतार्थ संस्थाएं, संस्थागत एवं अन्य अंशधारक
  • स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र,// सेवाओं के विकास एवं प्रबंधन से संबधित विषय।
  • गरीबी और भूख से संबंधित विषय एवं राजनैतिक व्यवस्था के लिए इनका निहितार्थ।
  • केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं और इन योजनाओं का कार्य- निष्पादन, इन अति संवेदनशील वर्गो की रक्षा एवं बेहतरी के लिए गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।

UP PCS mains Syllabus PDF Download In Hindi

UPPSC Syllabus in hindi 2026 PDF Download
UP PCS नई विज्ञप्ति 2026 PDF
UPPSC mains syllabus 2026 in hindi PDF

RELATED POST🙏😍

UPSSSC Junior Assistant Syllabus In Hindi

UP Police Assistant Operator Syllabus In Hindi

UPSC CDS Syllabus In Hindi

UPSC NDA Syllabus In Hindi

FAQs

Q. यूपीपीएससी व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) कितने अंक का होता है?

व्यक्तित्व परीक्षण जिसे यूपीपीएससी पीसीएस साक्षात्कार भी कहते हैं, यह 100 अंकों का होता है।

Q. यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा फॉर्म का आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए UPPSC आवेदन शुल्क 125 रुपये है।

Q. क्या यूपी पीसीएस का पाठ्यक्रम प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए समान है?

जी नहीं, UPPSC प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम दोनी अलग अलग होते है। यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम में सामान्य अध्ययन और सिविल सेवा योग्यता के विषय शामिल होते हैं, जबकि यूपीपीसीएस की मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी और निबंध के विषय शामिल होते हैं।

Q. यूपीपीसीएस प्री परीक्षा में पेपर-I का पाठ्यक्रम क्या है?

प्री पेपर-I के लिए UPPSC PCS Syllabus में इतिहास, भूगोल, राजनीति, समसामयिक घटनाएं, गणित, अंग्रेजी और हिंदी आदि होते हैं।

Q. UPPSC की प्रारंभिक परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं?

यूपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमे प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होते हैं, सामान्य अध्ययन प्रथम और सामान्य अध्ययन द्वितीय, जिनमें वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल होते हैं।

Q. यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परीक्षा पैटर्न क्या है?

प्रारंभिक UPPSC परीक्षा में 2 भाग होते हैं, जिनमें से प्रत्येक 200 अंक का होता है। इसमें GS पेपर I और GS पेपर II शामिल होते हैं।

Conclusion

दोस्तों हमें आशा है कि आपको हमारे आज के इस लेख UPPSC Syllabus In Hindi PDF 2026, यूपीपीएससी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम से UPPSC PCS परीक्षा के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार जानकारी मिली होगी। आपको ये पोस्ट कैसा लगा कृपया हमें कमेन्ट करके जरुर बताये साथ ही इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करना बिलकुल न भूलें धन्यवाद।

Leave a Comment