UP Police Constable Syllabus in Hindi 2026 PDF Download

नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने UP Police Constable Syllabus in Hindi 2026 PDF Download के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं, यदि आप यूपी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कर रहे हैं तो हमारा ये पोस्ट खास आपके लिए है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हमने यहां यूपी पुलिस कांस्टेबल पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न पीडीएफ डाउनलोड 2026 की जानकारी विस्तार पूर्वक दी है।

इस लेख के माध्यम से आप यूपीपीआरपीबी दिशानिर्देशों के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त करें ताकि आप इस परीक्षा की प्रभावी तैयारी कर सकें।

UP Police Constable Syllabus in Hindi 2026 PDF Download

यूपी पुलिस कांस्टेबल पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न पीडीएफ 2026 का संक्षिप्त विवरण

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल रिक्तियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही UP Police Constable Syllabus 2026 और परीक्षा पैटर्न की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है।

अगर आप इस साल की परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको लिखित परीक्षा में सफलता पाने की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल पाठ्यक्रम के अपडेटेड पाठ्यक्रम, अंकन योजना, विषयवार टॉपिक और परीक्षा संरचना को अच्छे से समझ लेना चाहिए। आइये सबसे पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न और पीडीएफ पीडीऍफ़ डाउनलोड 2026 का संक्षिप्त विवरण देख लेते हैं।

संस्था का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी)
परीक्षा स्तरराज्य स्तर
परीक्षा का नामयूपी पुलिस कांस्टेबल 2026
परीक्षा का तरीकाऑनलाइन
कैटेगरीपाठ्यक्रम
कुल पद32679
योग्यता10वीं / 12वीं पास
कुल सवाल150
कुल मार्क300
अवधि120 मिनट
अंकन योजनाहर सही उत्तर के लिए 2 अंक
नकारात्मक अंकननहीं
परीक्षा भाषाहिंदी और अंग्रेजी
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, पीएसटी, पीईटी
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 के लिए पात्रता

नीचे तालिका में हमने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पदों पर होने वाली परीक्षा के लिए UPPRPB द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता के बारे में बताया है, जो की निम्नलिखित हैं:

शैक्षणिक योग्यता10वीं / 12वीं पास
निवासीउत्तर प्रदेश
आयु सीमा 18 से 22 वर्ष
नागरिकताभारतीय
आचरणअच्छा होना चाहिए
स्वास्थ्यशारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ
रोजगार पंजीयनरोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 परीक्षा पैटर्न

अब हम आपको उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी देने वाले हैं, यदि आपको यहाँ पर दी गई जानकारी के बारे में कोई संसय हो तो आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अधिक जानकारी ले सकते हैं:

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य ज्ञान150300
सामान्य हिंदी
संख्यात्मक एवं मानसिक क्षमता
मानसिक योग्यता/आईक्यू/तर्क

UP Police Syllabus in Hindi 2026

सामान्य हिंदी – UP Police Constable General Hindi Syllabus in Hindi

  • तत्सम–तद्भव
  • हिंदी वर्णमाला
  • हिंदी और अन्य भारतीय भाषाएँ
  • हिंदी व्याकरण का मौलिक ज्ञान
  • अनेकार्थक शब्द
  • पर्यायवाची एवं विलोम शब्द
  • समरूपी भिन्नार्थक शब्द
  • अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना
  • सर्वनाम, विशेषण, क्रिया
  • वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द
  • काल, वाच्य
  • लिंग, वचन, कारक
  • संधि एवं समास
  • अपठित बोध
  • विविध
  • अव्यय, उपसर्ग, प्रत्यय
  • विराम-चिह्न
  • रस, छंद, अलंकार
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
  • प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनाएँ
  • हिंदी भाषा में पुरस्कार

सामान्य ज्ञान – UP Police Constable General knowledge Syllabus in Hindi

  • राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • भारतीय संस्कृति
  • भारत का इतिहास
  • भारतीय संविधान
  • सामान्य विज्ञान
  • भारत का भूगोल
  • भारतीय कृषि
  • वाणिज्य एवं व्यापार
  • जनसंख्या
  • विश्व भूगोल
  • प्राकृतिक संसाधन
  • पर्यावरण एवं नगरीकरण
  • मानवाधिकार
  • आंतरिक सुरक्षा एवं आतंकवाद
  • भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच संबंध
  • राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय संगठन
  • विमुद्रीकरण और उसका प्रभाव
  • वस्तु एवं सेवाकर (GST)
  • साइबर क्राइम
  • पुरस्कार एवं सम्मान
  • देश, राजधानी एवं मुद्राएँ
  • उत्तर प्रदेश में राजस्व, पुलिस एवं सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था
  • सोशल मीडिया कम्युनिकेशन
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • अनुसंधान एवं खोज
  • पुस्तकें और उनके लेखक
  • उत्तर प्रदेश (UP) की शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक प्रथाओं से संबंधित विशेष जानकारी

संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता – UP Police Constable Numerical and Mental Ability Syllabus in Hindi

संख्यात्मक योग्यता

  • दशमलव और भिन्न
  • महत्तम समापवर्तक व लघुत्तम समापवर्त्य (HCF and LCM)
  • संख्या पद्धति
  • सरलीकरण
  • अनुपात और समानुपात
  • प्रतिशत
  • लाभ और हानि
  • छूट
  • साधारण ब्याज
  • चक्रवृद्धि ब्याज
  • भागीदारी
  • औसत
  • अंकगणितीय संगणना एवं विश्लेषणात्मक कार्य
  • विविध
  • समय और कार्य
  • समय और दूरी
  • सारणी और ग्राफ का प्रयोग
  • क्षेत्रमिति / मेंसुरेशन

मानसिक योग्यता

  • (Perception Test) प्रत्यक्ष ज्ञान बोध परीक्षण
  • (Word Formation Test) शब्द रचना परीक्षण
  • (Logical Diagrams) तार्किक आरेख
  • (Symbol Relationship Interpretation) संकेत–संबंध विश्लेषण
  • (Letter and Number Series) अक्षर एवं संख्या श्रृंखला
  • (Word and Letter Test) शब्द एवं अक्षर परीक्षण
  • (Alphabet Analogy) वर्णमाला समानता / आंशिक समरूपता
  • (Common Sense Test) व्यावहारिक ज्ञान परीक्षण
  • (Determining Implied Meanings) अंतर्निहित भावों का विनिश्चय
  • (Direction Sense Test) दिशा ज्ञान परीक्षण
  • (Logical Interpretation of Data) आँकड़ों का तार्किक विश्लेषण
  • (Forcefulness of Argument) प्रभावी तर्क

मानसिक योग्यता – UP Police Constable Mental Aptitude Syllabus in Hindi

1. मानसिक अभिरुचि (Mental Aptitude)
  1. जनहित के प्रति दृष्टिकोण
  2. कानून एवं शांति व्यवस्था
  3. साम्प्रदायिक सद्भाव
  4. अपराध नियंत्रण
  5. विधि का शासन
  6. अनुकूलन की क्षमता
  7. व्यावसायिक सूचना – बेसिक स्तर
  8. पुलिस प्रणाली
  9. समकालीन पुलिस मुद्दे एवं कानून व्यवस्था
  10. व्यवसाय के प्रति रुचि
  11. मानसिक दृढ़ता
  12. अल्पसंख्यकों एवं वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता
  13. लैंगिक संवेदनशीलता
2. तार्किक क्षमता (Reasoning Ability)
  1. भिन्नता (Differences)
  2. स्थानिक कल्पना / खाली स्थान भरना (Space Visualization)
  3. समरूपता (Analogies)
  4. समानता (Similarities)
  5. समस्या समाधान (Problem Solving)
  6. विश्लेषण एवं निर्णय (Analysis & Judgment)
  7. निर्णय लेने की क्षमता (Decision Making)
  8. पर्यवेक्षण (Observation)
  9. सम्बन्ध (Relationship)
  10. अवधारणाएँ (Concepts)
  11. अमूर्त विचारों एवं प्रतीकों तथा उनके संबंधों से सामंजस्य की क्षमता (Ability to Deal with Abstract Ideas and Symbols and Their Relationships)
  12. अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning)
  13. दृश्य स्मृति (Visual Memory)
  14. विभेदन क्षमता (Discrimination)
  15. शब्द एवं आकृति वर्गीकरण (Verbal and Figure Classification)
  16. अंकगणितीय संख्या श्रृंखला (Arithmetical Number Series)
3. बुद्धिलब्धि (IQ)
  1. असमान को चिन्हित करना (Spotting the Dissimilar)
  2. श्रृंखला पूर्ण करना (Series Completion Test)
  3. संकेत लिपि / कूट लेखन–पढ़ना (Coding and Decoding Test)
  4. दिशा ज्ञान परीक्षण (Direction Sense Test)
  5. सम्बन्ध एवं आंशिक समानता परीक्षण (Relationship and Analogy Test)
  6. रक्त सम्बन्ध (Blood Relation)
  7. वर्णमाला पर आधारित प्रश्न (Problems Based on Alphabet)
  8. समय क्रम परीक्षण (Time Sequence Test)
  9. गणितीय योग्यता परीक्षण (Mathematical Ability Test)
  10. क्रम में व्यवस्थित करना (Arranging in Order)
  11. वेन आरेख एवं चार्ट आधारित प्रश्न (Venn Diagram and Chart Type Test)

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के लिए चयन प्रक्रिया

नीचे हमने यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर चयन होने के लिए सभी वर्ग के महिला और पुरुष उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा शामिल होने के बाद सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति प्रदान किया जायेगा, जो की निम्मलिखित हैं:

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक मापदंड
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षण
  4. दस्तावेज़ सत्यापन
  5. चिकित्सा परीक्षण

यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मापदंड परीक्षण – UP Police Constable Physical Standard Test (PST & PET)

Physical Standards Test (PST)

वर्गऊंचाईछाती
सामान्य या ओबीसी168 सेमी79 से 84 सेमी
अनुसूचित जनजाति160 सेमी77 से 82 सेमी
महिला152 सेमीलागू नहीं

Physical Efficiency Test (PET)

उम्मीदवारदूरीसमय
पुरुष4.8 किमी25 मिनट
महिला2.4 किमी14 मिनट

UP Police Constable Syllabus in Hindi 2026 PDF Download

Download PDF

RELATED POST🙏😍

SSC GD Constable Syllabus In Hindi

UP Police Home Guard Syllabus In Hindi

UP Lekhpal Syllabus in Hindi

UP Police Assistant Operator Syllabus In Hindi

FAQs

क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026 हिंदी में उपलब्ध है?

जी हां, यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026 हिंदी में उपलब्ध है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में कौन से विषय शामिल हैं?

इस परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता और मानसिक क्षमता, आईक्यू और तर्क क्षमता जैसे विषय शामिल हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में कुल कितने प्रश्न होते हैं?

यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका कुल अंक 300 निर्धारित है।

मैं UP Police Constable Syllabus 2026 PDF कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?

आप यूपी पुलिस सिलेबस की पीडीएफ UPPRPB की अधिकारिक वेबसाइट या फिर इस लेख में दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।

क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में PET और PST में अंक भी जोड़े जाएंगे?

जी नहीं, PET और PST केवल क्वालिफाइंग नेचर की होगी, इसमें सिर्फ पास या फेल होता है, इसके कोई अंक नहीं जोड़े जाते।

Conclusion

इस लेख में हमने यूपी लेखपाल पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न, UP Police Constable Syllabus 2026 PDF Download in Hindi दिया है । यदि आपके मन में इससे सम्बंधित कोई प्रश्न हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करके हमें बताएं। यूपीपीआरपीबी जल्द ही लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा करेगा। अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें धन्यवाद

Leave a Comment