RPF SI Syllabus In Hindi PDF | आरपीएफ एसआई सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026

नमस्कार दोस्तों, आज इस पोस्ट में हम आपको RPF SI Syllabus In Hindi PDF 2026, आरपीएफ एसआई सिलेबस और परीक्षा पैटर्न, RPF SI ka Syllabus के बारे में विस्तार से जानकारी वाले है। RPF SI परीक्षा लाखों युवाओं के लिए एक प्रतिष्ठित करियर और वर्दी में सेवा करने का एक सुनहरा अवसर है। ऐसे में अगर आप इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो सबसे पहला कदम है, आरपीएफ एसआई सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझना।

आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस & रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और अंकगणित से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं । इसलिए, बिना समय गँवाए आपको यह जानना जरूरी है कि RPF SI Syllabus 2026 में किन-किन विषयों को कवर करना है और किस तरह से अपनी तैयारी को सही दिशा में लेकर जाना है।

RPF SI Syllabus In Hindi PDF

RPF SI Syllabus In Hindi 2026

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ,सब-इंस्पेक्टर परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा है, जिसे ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के रूप में आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा में कुल 120 ऑब्जेक्टिव (MCQ) प्रश्न शामिल होते हैं जिनके लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलता है। परीक्षा दो भाषाओँ यानी हिन्दी और अंग्रेजी में होती है जिसमे पहला पेपर हिंदी और दूसरा अंग्रेजी भाषा में रहता है।

प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होती है। RPF SI Exam का पाठ्यक्रम मुख्य रूप से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और अंकगणित पर आधारित है। परीक्षा पूरी करने के बाद चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इस परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियाँ भारतीय रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर प्रकाशित की जाती हैं। तो आइये सबसे पहले आरपीएफ एसआई परीक्षा पैटर्न के बारे में समझते हैं।

RPF SI Exam Pattern In Hindi 2026

  1. लिखित परीक्षा
  2. Physical Test
  3. Document Verification
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  • उम्मीदवारों के पास यह परीक्षा अंग्रेजी/हिंदी या किसी भी क्षेत्रीय भाषा में देने का विकल्प होगा।
  • आरपीएफ एसआई परीक्षा 2026 कंप्यूटर-आधारित परीक्षण बुनियादी अंकगणित, सामान्य बुद्धि और तर्क और सामान्य जागरूकता विषय से प्रश्न पूछे जायेंगे.
  • इस परीक्षा के लिए निर्धारित कठिनाई का स्तर स्नातक स्तर का होगा।
  • परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों की कुल संख्या 120 है।
  • आरपीएफ एसआई परीक्षा प्रश्न 1 अंक का है।
  • सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय होगा क्योंकि वे सभी अनिवार्य हैं।
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलता है, जबकि गलत उत्तर पर नकारात्मक अंकन के कारण 1/3 अंक की कटौती होती है।
विषयप्रश्नों की संख्याअंक संख्यासमय सीमा
सामान्य जागरूकता, समसामियिकी5050
सामान्य बुद्धि और तर्क3535
अंकगणित3535
कुल12012090 मिनट

अंकगणित: 35 अंक (RPF SI Arithmetic Syllabus in Hindi)

  • दशमलव और भिन्न (Decimals & Fractions)
  • प्रतिशत (Percentages)
  • संख्यात्मक प्रणाली (Number System)
  • पूर्ण संख्याएँ (Whole Numbers)
  • अनुपात और समानुपात (Ratio & Proportion)
  • संख्याओं के बीच संबंध (Relationship between Numbers)
  • मौलिक गणितीय संक्रियाएँ (Fundamental Arithmetic Operations)
  • औसत (Averages)
  • ब्याज (Interest)
  • लाभ और हानि (Profit & Loss)
  • छूट (Discount)
  • समय और दूरी (Time & Distance)
  • समय और कार्य (Time & Work)
  • तालिकाओं और ग्राफ़ का उपयोग (Use of Tables & Graphs)
  • क्षेत्रमिति (Mensuration)

सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स:50 अंक (RPF SI General Intelligence & Reasoning Syllabus in Hindi)

  • भारत का इतिहास (Indian History)
  • कला और संस्कृति (Art & Culture)
  • वर्तमान घटनाएँ (Current Events)
  • भूगोल (Geography)
  • अर्थशास्त्र (Economics)
  • सामान्य राजनीति (General Polity)
  • सामान्य विज्ञान (General Science)
  • भारतीय संविधान (Indian Constitution)
  • खेल (Sports)

सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति: 35 अंक (RPF SI Syllabus in Hindi)

  • स्थानिक दृश्य और अभिविन्यास (Spatial Visualization & Orientation)
  • समस्या समाधान और विश्लेषण (Problem Solving & Analysis)
  • समानताएँ (Analogies)
  • समानता और अंतर (Similarities & Differences)
  • निर्णय एवं निर्णय लेना (Judgment & Decision Making)
  • दृश्य स्मृति (Visual Memory)
  • भेदभावपूर्ण अवलोकन (Discriminative Observation)
  • संबंध अवधारणाएँ (Relationship Concepts)
  • अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning)
  • मौखिक और चित्रात्मक वर्गीकरण (Verbal & Non-Verbal Classification)
  • अंक श्रृंखला (Number Series)
  • सिलोजिस्टिक तर्कशक्ति (Syllogistic Reasoning)
  • गैर-मौखिक श्रृंखला (Non-Verbal Series)
  • कोडिंग और डिकोडिंग (Coding & Decoding)
  • कथन और निष्कर्ष (Statement & Conclusion)

आरपीएफ एसआई फिजिकल टेस्ट की जानकारी हिंदी में: (RPF SI Physical Syllabus in Hindi 2026)

उप-निरीक्षक (कार्यकारी) पुरुष
श्रेणीसामान्य योग्यता
1600 मीटर दौड़6 मिनट 30 सेकंड
लंबी कूद12 फ़ुट
ऊंची कूद3 फुट 9 इंच
उप-निरीक्षक (कार्यकारी) महिला
श्रेणीसामान्य योग्यता
800 मीटर दौड़4 मिनट
लंबी कूद9 फीट
ऊंची कूद3 फुट
Height (in cm)
श्रेणीऊंचाई 
यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसीपुरुष: 165 सेमी
महिला: 157 सेमी
एससी/एसटीपुरुष: 157 सेमी
महिला: 152 सेमी
गढ़वालियों, गोरखाओं, मराठाओं, डोगरा, कुमाऊंनी और सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट अन्य श्रेणी के लिएपुरुष: 163 सेमी
महिला: 155 सेमी
छाती ( in CMs) ( Only for Male: केवल पुरुषो के लिए)
श्रेणीछाती 
यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसीबिना फुलाये: 80 सेमी
फुलाने पर: 85 सेमी
एससी/एसटीबिना फुलाये: 76.2 सेमी
फुलाने पर: 81.2 सेमी
गढ़वालियों, गोरखाओं, मराठाओं, डोगरा, कुमाऊंनी और सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट अन्य श्रेणी के लिएबिना फुलाये: 80 सेमी
फुलाने पर: 85 सेमी

RPF SI Syllabus 2026 PDF Download in Hindi

Download PDF

RELATED POST🙏😍

RRB NTPC Syllabus in Hindi

Railway Group D Syllabus

Rpf Constable Syllabus 2026 in Hindi

RRB Technician Syllabus In Hindi

FAQs

Q. RPF SI में कितने पेपर होते हैं?

आरपीएफ एसआई में केवल एक पेपर होता है और इसके बाद फिजिकल टेस्ट होता है

Q. आरपीएफ एसआई 2026 परीक्षा के लिए Syllabus क्या है?

इस परीक्षा में तीन विषय होंगे, सामान्य जागरूकता, अंकगणित और सामान्य बुद्धि।

Q. RPF SI की सैलरी कितना होता है?

आरपीएफ एसआई का सैलरी ₹50,000 से ₹60,000 प्रति माह होता है

Q. आरपीएफ एसआई की दौड़ कितनी मीटर की होती है?

RPF SI की दौड़ पुरुष के लिए 1600 मीटर दौड़ को 6 मिनट 30 सेकंड के भीतर और महिला 800 मीटर दौड़ 4 मिनट में पूरा करना होता है

Q. क्या आरपीएफ एसआई परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन है?

जी हां, आरपीएफ एसआई परीक्षा पैटर्न के अनुसार गलत उत्तर के मामले में 1/3 अंक काटे जाते हैं

Q. आरपीएफ एसआई में कौन-कौन से सब्जेक्ट आएंगे?

जनरल अवेयरनेस, अरिथमेटिक, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग। कुछ स्रोतों में जनरल इंग्लिश भी शामिल है

Conclusion

तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं की RPF SI Syllabus In Hindi PDF 2026, आरपीएफ एसआई सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पर यह लेख आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए जानकारीपूर्ण साबित होगा, यदि आप RPF SI में चयन चाहते हो तो फिर आप इस लेख में दिए सिलेबस के हिसाब से अपनी तैयारी आज से शुरू करे।

अगर आप को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसको अपने दोस्तों को भी जरुर शेयर करें और यदि आपके मन में इस लेख को लेकर कोई सवाल अथवा सुझाव हो तो आप हमको कमेन्ट के माध्यम से बता सकते हैं, इस पोस्ट को अंत तक पढने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment