RPF Constable Syllabus In Hindi PDF 2026

नमस्कार दोस्तों, आज इस पोस्ट में हम आपको RPF Constable Syllabus In Hindi PDF 2026, आरपीएफ कांस्टेबल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने वाले है, जो भी उमीदवार आरपीएफ कांस्टेबल की तैयारी करना चाहता है। उनके लिए ये लेख खास होने वाला है। यदि आप रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में कांस्टेबल बनना चाह रहे हैं तो आपके लिए RPF Constable ka Syllabus 2026 को समझना बेहद जरूरी है।

Rpf constable परीक्षा हजारों उम्मीदवारों के बीच प्रतिद्वंद्विता के साथ आयोजित होती है, इसलिए सही रणनीति और सटीक आरपीएफ कांस्टेबल सिलेबस की जानकारी ही आपकी सफलता की पहली सीढ़ी है। RPF Constable परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय General Awareness, Arithmetic और सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति जैसे विषय मुख्य रूप से शामिल होते हैं।

आरपीएफ कांस्टेबल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को विस्तार पूर्वक जानने से आपको यह पता हो जाएगा कि आपको किस विषय पर अधिक ध्यान देना है और। इस पोस्ट में हमने आपके साथ RPF Constable Topic-wise Syllabus & Exam Pattern और परीक्षा की तैयारी से जुड़े जरूरी युक्तियाँ बताने वाले हैं।

RPF Constable Syllabus In Hindi PDF

RPF Constable Exam Syllabus In Hindi 2026 का अवलोकन

RPF Constable Exam का आयोजन भारतीय रेलवे द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत छात्रों का चयन तीन चरणों में होता है: कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, मापदंड परीक्षा और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन । यह एग्जाम ऑनलाइन रूप में आयोजित की जाती है, जिसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं, हर प्रश्न 1 अंक का होता है और पूरी परीक्षा 120 अंकों की होती है। परीक्षा की समय 90 मिनट निर्धारित है तथा इसमें 1/3 अंक का नकारात्मक अंकन भी लागू होता है।

RPF Constable परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की Competitive exam है, जिसमें उम्मीदवारों को सामान्य जागरूकता, अंकगणित और तर्कशक्ति जैसे विषयों से प्रश्न हल करने होते हैं। RPF Constable Syllabus In Hindi से जुड़ी सभी आधिकारिक नोटिफिकेशन और जानकारी भारतीय रेलवे की वेबसाइट https://indianrailways.gov.in पर प्रकाशित किए जाते हैं।

परीक्षा का नामRPF कांस्टेबल परीक्षा 2025
आयोजक संस्थारेलवे सुरक्षा बल (RPF)
ऑनलाइन परीक्षा की अवधि90 मिनट
कुल प्रश्न120 प्रश्न
अधिकतम अंक120 अंक
प्रश्नों का प्रकारवस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs)
नेगेटिव मार्किंगप्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक कटेंगे
श्रेणीपाठ्यक्रम

RPF Constable Exam Pattern In Hindi

Railway Recruitment Board (RRB) RPF Constable की परीक्षा आयोजित करता है। तो आइये सबसे पहले आरपीएफ परीक्षा पैटर्न के बारे में समझते हैं:

  1. लिखित परीक्षा
  2. Physical Test
  3. Merit List
  4. दस्तावेज सत्यापन
  • इसकी लिखित परीक्षा में आपसे कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • इस परीक्षा प्रश्न पत्र में MCQ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • इस परीक्षा में आपके द्वारा किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1/3 (0.33) अंक काटा जायेगा
  • अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जायेगा।

RPF Constable Syllabus In Hindi 2026

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने आधिकारिक तौर पर आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा 2026 के लिए सिलेबस अधिसूचना के साथ जारी कर दिया है जिसका लक्ष्य कांस्टेबल रिक्तियों को भरना है। जिसकी परीक्षा जल्द ही आयोजित होने वाली है। आरपीएफ कांस्टेबल की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) शामिल है, उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है। तो आइये RPF Constable ka Syllabus के बारे में विस्तार से समझते हैं।

RPF Constable math syllabus In Hindi: अंकगणित (35 अंक)

  • दशमलव और भिन्न (Decimals & Fractions)
  • संख्याओं के बीच संबंध (Relationship between Numbers)
  • संख्यात्मक प्रणाली (Number System)
  • पूर्ण संख्याएँ (Whole Numbers)
  • मौलिक गणितीय संक्रियाएँ (Basic Arithmetic Operations)
  • प्रतिशत (Percentages)
  • अनुपात और समानुपात (Ratio & Proportion)
  • औसत (Average)
  • ब्याज (Interest)
  • लाभ और हानि (Profit & Loss)
  • समय और कार्य (Time & Work)
  • छूट (Discount)
  • तालिकाओं और ग्राफ़ का उपयोग (Use of Tables & Graphs)
  • क्षेत्रमिति (Mensuration)
  • समय और दूरी (Time & Distance)

RPF Constable General Intelligence and Reasoning syllabus: जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग (35 अंक)

  • स्थानिक दृश्य एवं अभिविन्यास (Spatial Visualization & Orientation)
  • समस्या समाधान एवं विश्लेषण (Problem Solving & Analysis)
  • समानता (Analogies)
  • समानताएँ और अंतर (Similarities & Differences)
  • निर्णय और निर्णय लेना (Judgment & Decision Making)
  • दृश्य स्मृति (Visual Memory)
  • अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning)
  • सिलोजिस्टिक तर्कशक्ति (Syllogistic Reasoning)
  • मौखिक और चित्रात्मक वर्गीकरण (Verbal & Non-Verbal Classification)
  • अंक श्रृंखला (Number Series)
  • गैर-मौखिक श्रृंखला (Non-Verbal Series)
  • भेदभावपूर्ण अवलोकन (Discriminative Observation)
  • संबंध अवधारणाएँ (Relationship Concepts)
  • कोडिंग और डिकोडिंग (Coding & Decoding)
  • कथन और निष्कर्ष (Statement & Conclusion)

RPF Constable General Awareness syllabus: सामान्य जागरूकता (50 अंक)

  • भारत का इतिहास (History of India)
  • कला एवं संस्कृति (Art & Culture)
  • पर्यावरण और समाज में इसके अनुप्रयोग की जानकारी
  • वर्तमान घटनाएँ (Current Events)
  • भूगोल (Geography)
  • अर्थशास्त्र (Economy)
  • सामान्य राजनीति (General Polity)
  • सामान्य विज्ञान (General Science)
  • भारतीय संविधान (Indian Constitution)
  • खेल (Sports)

RPF Constable Physical Test Details

ऊंचाई Height (in cm)
श्रेणीऊंचाई 
यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसीपुरुष: 165 सेमी
महिला: 157 सेमी
एससी/एसटीपुरुष: 160 सेमी
महिला: 152 सेमी
गढ़वालियों, गोरखाओं, मराठाओं, डोगरा, कुमाऊंनी और सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट अन्य श्रेणी के लिएपुरुष: 163 सेमी
महिला: 155 सेमी
छाती ( in CMs) ( Only for Male: केवल पुरुषो के लिए)
श्रेणीछाती 
यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसीबिना फुलाये: 80 सेमी
फुलाने पर: 85 सेमी
एससी/एसटीबिना फुलाये: 76.2 सेमी
फुलाने पर: 81.2 सेमी
गढ़वालियों, गोरखाओं, मराठाओं, डोगरा, कुमाऊंनी और सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट अन्य श्रेणी के लिएबिना फुलाये: 80 सेमी
फुलाने पर: 85 सेमी
आरपीएफ कांस्टेबल पुरुष
श्रेणीसामान्य योग्यता
1600 मीटर दौड़05 मिनट 45 सेकंड
लंबी कूद14 फ़ुट
ऊंची कूद4 फुट 
आरपीएफ कांस्टेबल महिला
श्रेणीसामान्य योग्यता
800 मीटर दौड़03 मिनट 40 सेकंड
लंबी कूद9 फीट
ऊंची कूद3 फुट

Rpf Constable Syllabus 2026 in Hindi pdf Download

Download PDF

RELATED POST🙏😍

RRB NTPC Syllabus in Hindi

Railway Group D Syllabus

RPF SI Syllabus In Hindi

RRB Technician Syllabus In Hindi

FAQs

Q. RPF Constable का सिलेबस किन भाषाओं में उपलब्ध है?

आरपीएफ कांस्टेबल सिलेबस हिंदी, इंग्लिश के साथ क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है।

Q. आरपीएफ कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है?

आरपीएफ कांस्टेबल का वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह तक होता है। इसके अतिरिक्त, कांस्टेबलों को महंगाई भत्ता, आवास किराया भत्ता और परिवहन भत्ते भी दिए जाते हैं।

Q. आरपीएफ कांस्टेबल में कितने नंबर पर सिलेक्शन होता है?

कटऑफ कैटेगरी वाइज वेरिएबल (2026 CBT: UR मेल ~70-80, फीमेल ~60-70; SC/ST ~50-60)। कुल 120 मार्क्स में न्यूनतम क्वालीफाइंग: UR/OBC 35%, SC/ST 30%। आधिकारिक कटऑफ के लिए RRB अधिकारिक साइट पर चेक कर सकते हैं।

Q. आरपीएफ कांस्टेबल सिलेबस में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?

आरपीएफ कांस्टेबल सिलेबस में सामान्य जागरूकता, अंकगणित, और सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति जैसे विषय शामिल होते हैं।

Q. आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?

कुल 120 प्रश्न (CBT में)।

Conclusion

तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं की RPF Constable Syllabus In Hindi PDF 2026, आरपीएफ कांस्टेबल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पर यह लेख आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए जानकारीपूर्ण साबित होगा, यदि आप आरपीएफ कांस्टेबल में चयन चाहते हो तो फिर आप इस लेख में दिए सिलेबस के हिसाब से अपनी तैयारी आज से शुरू करे।

अगर आप को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसको अपने दोस्तों को भी जरुर शेयर करें और यदि आपके मन में इस लेख को लेकर कोई सवाल अथवा सुझाव हो तो आप हमको कमेन्ट के माध्यम से बता सकते हैं, इस पोस्ट को अंत तक पढने के लिए आपका धन्यवाद। jay hind.

Leave a Comment