Railway Group D Syllabus in Hindi PDF | रेलवे ग्रुप डी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026

नमस्कार दोस्तों, आज इस पोस्ट में हम आपको Railway Group D Syllabus in Hindi PDF 2026, रेलवे ग्रुप डी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से जानकारी वाले है, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप D परीक्षा भारतीय रेलवे की लोकप्रिय Competitive exams है।

इस परीक्षा के माध्यम से लाखों उम्मीदवार को रेलवे में कई तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर जॉब का अवसर मिलता है। RRB Group D Syllabus 2026 के परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत जरुरी है, क्योंकि इसके आधार पर ही उम्मीदवारों से प्रश्न पूछे जाते हैं।

Railway Group D Syllabus 2026 को समझने से आपको यह पता चलेगा कि किन विषयों पर ध्यान देने की जरुरत है और किस तरह की रणनीति के साथ आपको तैयारी करनी है जससे आप परीक्षा में सफलता प्राप्त करें। तो आइये सबसे पहले रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का एक बार Overview देख लेते हैं।

Railway Group D Syllabus in Hindi PDF

रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2026 परीक्षा का अवलोकन

विवरणजानकारी
भर्ती का नामRRB Group D लेवल-1 भर्ती 2026
आयोजित करने वाली संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board – RRB)
पद का स्तरलेवल-1 (Group D)
कुल पद22,000+ (संभावित)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि21 जनवरी 2026 (संभावित)
आवेदन की अंतिम तिथि20 फरवरी 2026 (संभावित)
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
कुल प्रश्न100
परीक्षा अवधि90 मिनट
विषयगणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता
नेगेटिव मार्किंगहाँ (1/3 अंक)
चयन प्रक्रियाCBT → PET → दस्तावेज़ सत्यापन → मेडिकल टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

Railway Group d Exam Pattern In Hindi

  1. Written omr Exam
  2. Physical Test
  3. Merit List
  4. Document verification
  • इसकी लिखित परीक्षा में आपसे कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • इस परीक्षा में आपके द्वारा किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काटा जायेगा।
  • इस परीक्षा प्रश्न पत्र में MCQ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जायेगा।
विषयप्रश्न संख्याअंकपरीक्षा का समय
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति3030
गणित2525
सामान्य विज्ञान2525
सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स2020
कुल10010090 मिनट

RRB Group D Syllabus in Hindi 2026

अब आगे आपको हम रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2026 के बारे में Topic-wise बताने वाले है हमारे द्वारा दी गई जानकारी के बारे में अगर आपको कोई शंका है तो आप रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट करके रेलवे ग्रुप डी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Railway Group D Mathematics Syllabus (गणित)

  • दशमलव (Decimals)
  • भिन्न (Fractions)
  • संख्या पद्धति (Number System)
  • बोडमास (BODMAS)
  • लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्तक (LCM & HCF)
  • क्षेत्रमिति (Mensuration)
  • समय और कार्य (Time and Work)
  • अनुपात एवं समानुपात (Ratio and Proportion)
  • प्रतिशत (Percentages)
  • समय और दूरी (Time and Distance)
  • साधारण ब्याज (Simple Interest)
  • चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest)
  • लाभ और हानि (Profit and Loss)
  • बीजगणित (Algebra)
  • ज्यामिति (Geometry)
  • त्रिकोणमिति (Trigonometry)
  • कैलेंडर एवं घड़ी (Calendar & Clock)
  • पाइप एवं टंकी (Pipes & Cistern)
  • प्रारंभिक सांख्यिकी (Elementary Statistics)
  • वर्गमूल (Square Root)
  • आयु संबंधी प्रश्न (Age Calculations)

RRB Group D Reasoning Syllabus in Hindi (सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क)

  • कूटलेखन एवं कूटपाठन (Coding and Decoding)
  • गणितीय संक्रियाएँ (Mathematical Operations)
  • संबंध (Relationships)
  • उपमा / समानता (Analogies)
  • क्रम व्यवस्थित करना / जंबलिंग (Jumbling)
  • वेन आरेख (Venn Diagram)
  • वर्णमाला एवं संख्या श्रेणी (Alphabetical and Number Series)
  • न्यायवाक्य / सिलोज़िज़्म (Syllogism)
  • आँकड़ों की व्याख्या एवं पर्याप्तता (Data Interpretation and Sufficiency)
  • निष्कर्ष एवं निर्णय क्षमता (Conclusions and Decision Making)
  • दिशा बोध (Directions)
  • कथन – तर्क एवं अनुमान (Statement – Arguments and Assumptions)
  • समानता एवं असमानता (Similarities and Differences)
  • विश्लेषणात्मक तर्कशक्ति (Analytical Reasoning)
  • वर्गीकरण (Classification)

RRB Group D General Science Syllabus 2026 (सामान्य विज्ञान)

क्रम संख्यासामान्य विज्ञान के विषय
1सामान्य विज्ञान
2भौतिक विज्ञान – कक्षा 10वीं स्तर
3रसायन विज्ञान – कक्षा 10वीं स्तर
4जीवन विज्ञान / जीव विज्ञान – कक्षा 10वीं स्तर

General Awareness Railway Group D Syllabus in Hindi (सामान्य जागरूकता)

क्रम संख्यासामान्य जागरूकता के विषय
1विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित समसामयिक घटनाएँ
2खेलकूद
3संस्कृति
4प्रसिद्ध व्यक्तित्व
5अर्थशास्त्र
6राजनीति
7राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के अन्य विषय

रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2026 न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

CategoryMarks
UR40%
EWS40%
OBC (Non creamy layer)30%
SC30%
ST30%

Railway Group D Physical Test Details

श्रेणीकार्यसमय सीमा
पुरुष उम्मीदवारबिना वजन रखे, 35 किलोग्राम वजन को 100 मीटर तक उठाकर ले जाना।2 मिनट
1000 मीटर दौड़ पूरी करनी।4 मिनट और 15 सेकंड
महिला उम्मीदवारबिना वजन रखे, 20 किलोग्राम वजन को 100 मीटर तक उठाकर ले जाना।2 मिनट
1000 मीटर दौड़ पूरी करनी।5 मिनट और 40 सेकंड
  • शारीरिक परीक्षा में सबसे पहले भार उठाने की परीक्षा, उसके बाद फिर दौड़ करवाई जाएगी
  • पहली भार परीक्षा में फेल होने पर तुरंत बाहर कर दिया जायेगा
  • भार परीक्षा में कमर पर ऊँचाई से रेत का बैग उठाकर यूज़ बिना गिराए ले जाना होगा
  • इसके बाद चिकित्सकीय फिटनेस की जिम्मेदारी स्वयं उम्मीदवार की होगी
  • यदि कोई महिला गर्भावस्था घोषित अथवा पुष्टि होने पर PET की अनुमति नहीं होगी उसे अस्थायी रूप से अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा या फिर प्रसव उपरांत परीक्षा ली जाएगी तथा पद सुरक्षित रखा जाएगा

रेलवे ग्रुप डी सिलेबस PDF Download

RRB Group D Syllabus 2025 PDF In English PDF Download
Railway Group D Syllabus In Hindi PDF Download 2026

FAQs

Q. Railway Group D मेडिकल टेस्ट कितने प्रकार के होते हैं?

रेलवे ग्रुप डी मेडिकल टेस्ट में दस्तावेज़ सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों की फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए उनका मेडिकल टेस्ट किया जाता है

Q. रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का पेपर कितने नंबर का होता है?

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का का पेपर कुल प्रश्न 100 कुल अंक 100 जिसकी समय अवधि: 90 मिनट PwD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट होता है

Q. आरआरबी ग्रुप डी में कितने पेपर होते हैं?

RRB Group D चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल हैं: एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी), एक शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी), और एक अंतिम चिकित्सा परीक्षा। चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण को पास करना होगा।

Q. रेलवे ग्रुप डी में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

रेलवे ग्रुप डी में पास होने के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स कैटेगरी के अनुसार होते हैं: UR/EWS के लिए 40% (40 मार्क्स आउट ऑफ 100), OBC/SC/ST के लिए 30% (30 मार्क्स)। PwBD कैंडिडेट्स को 2% की छूट मिल सकती है। अंतिम कट-ऑफ मेरिट पर निर्भर करता है, जो पिछले वर्षों में 50-70 मार्क्स के बीच होता है।

Conclusion

तो दोस्तों हम आशा करते हैं की Railway Group D Syllabus in Hindi PDF 2026, रेलवे ग्रुप डी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पर यह लेख आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए जानकारीपूर्ण साबित होगा, यदि आप रेलवे ग्रुप डी में सफलता चाहते हैं तो फिर आप इस लेख में दिए सिलेबस और जानकारी के हिसाब से अपनी तैयारी आज से शुरू करे।

अगर आप को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसको अपने दोस्तों को भी जरुर शेयर करें और यदि आपके मन में इस लेख को लेकर कोई सवाल अथवा सुझाव हो तो आप हमको कमेन्ट के माध्यम से बता सकते हैं, इस पोस्ट को अंत तक पढने के लिए आपका धन्यवाद। जय हिन्द.

Leave a Comment