CTET Sanskrit Syllabus In Hindi PDF 2026

नमस्कार दोस्तों, आज इस पोस्ट में हम आपको CTET Sanskrit Syllabus In Hindi PDF 2026, सीटीईटी संस्कृत सिलेबस के बारे में जानकारी वाले है, जो भी CTET की तैयारी कर रहे है और CTET Sanskrit Syllabus PDF की खोज कर रहे हैं। तो आप की खोज हमारे इस ब्लॉग पर आ कर समाप्त हो जाती है।

अगर आप सीटीईटी पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न और एग्जाम मटेरियल पाना चाहते है, तो आप बिलकुल सही लेख पर आये हो। CTET Syllabus 2026 PDF Download in Hindi पाठ्यक्रम हिंदी भाषा में सभी विवरण नीचे दिया गया है।

संस्कृत विषय CTET परीक्षा के सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। यह शिक्षकों को छात्रों के भाषा, संचार और उनके व्यावहारिक विचार को समझने के कौशल को उनकी मदद करता है। संस्कृत विषय CTET के दो पेपर का विषय होता है इसीलिए जिन उम्मीदवारों ने सीटीईटी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है, उनके लिए सीटीईटी संस्कृत सिलेबस हिंदी में लिखा गया यह लेख बेहद लाभदायक साबित होगा।

CTET Sanskrit Syllabus In Hindi PDF

CTET Sanskrit Exam Pattern In Hindi

तो आइये सबसे पहले सीटीईटी संस्कृत सिलेबस के बारे में समझते हैं जिसका विवरण हमने नीचे तालिका सूची में दिया है:

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंकसमय
बाल विकास एवं अध्यापन3030
भाषा-I 3030
भाषा-II 3030
गणित और साइंस (केवल मैथमेटिक्स और साइंस टीचर के लिए) अथवा सोशल स्टडीज/ सोशल साइंस (केवल सोशल स्टडीज/ सोशल साइंस टीचर के लिए)6060 
योग1501502:30 घंटे
  1. Document Verification
  2. Written Objective Exam
  • CTET परीक्षा में उम्मीदवार संस्कृत विषय को भाषा 1 या 2 के रूप में चुनते हैं।
  • इस परीक्षा में आपके द्वारा किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर अंक नही काटा जायेगा
  • पेपर 1 के तहत संस्कृत विषय के एग्जाम पैटर्न में संस्कृत व्याकरण से कुल 15 अंकों के प्रश्न और 15 प्रश्न संस्कृत शिक्षाशास्त्र से पूछे जाते हैं।
  • इस परीक्षा प्रश्न पत्र में MCQ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • सीटीईटी पेपर 2 संस्कृत विषय के अंतगर्त संस्कृत व्याकरण से 15 अंकों के 15 प्रश्न और संस्कृत शिक्षाशास्त्र से 15 अंकों के 15 प्रश्न उम्मीदवारों से पूछे जायेंगे।
  • परीक्षा में सीटीईटी संस्कृत के सिलेबस से आने वाले प्रश्नों की कुल संख्या 30 प्रश्न हैं जो कुल 30 अंकों के होंगे।

CTET Sanskrit Syllabus in Hindi

सीटीईटी संस्कृत सिलेबस में छात्रों के पढ़ने और उनके कौशल का परीक्षण किया जाता है, यहां सीटीईटी संस्कृत का सिलेबस हिंदी के बारे में बताया गया है और CTET पाठ्यक्रम संस्कृत हिंदी में के अंतर्गत आने वाले संस्कृत शिक्षाशास्त्र सिलेबस और भाषा विकास के शिक्षाशास्त्र जैसे सभी टॉपिक के बारे में चर्चा की गई है। CTET language 1 and language 2 sanskrit syllabus hindi me का विवरण हमने निचे विस्तार से दिया है।

भाषा की समझ

अपठित गद्यांश पढ़ना: दो गद्यांश एक गद्य या नाटक और एक में कविता बोध, अंतर्ज्ञान, व्याकरण और मौखिक क्षमता पर प्रश्न (गद्य साहित्यिक, वैज्ञानिक, कथ्य या विवेकपूर्ण हो सकता है)

भाषा विकास का शिक्षाशास्त्र

  • सुनने और बोलने की भूमिका; भाषा का कार्य और बच्चे इसे एक उपकरण के रूप में कैसे उपयोग करते हैं
  • शिक्षक-शिक्षण सामग्री: पाठ्यपुस्तक, बहु-मीडिया सामग्री, कक्षा का बहुभाषी संसाधन
  • मौखिक रूप से और लिखित रूप में विचारों को संप्रेषित करने के लिए एक भाषा सीखने में व्याकरण की भूमिका पर एक महत्वपूर्ण परिप्रेक्ष्य
  • सीखना और अधिग्रहण
  • भाषा कौशल
  • भाषा की समझ और दक्षता का मूल्यांकन: बोलना, सुनना, पढ़ना और लिखना
  • उपचारात्मक शिक्षण
  • भाषा शिक्षण के सिद्धांत
  • एक विविध कक्षा में भाषा सिखाने की चुनौतियाँ; भाषा कठिनाइयों, त्रुटियों और विकारों

CTET Sanskrit Syllabus

भाषाबोधः

अपठित खण्डपठनम् – द्वे खण्डे एकं गद्यं वा नाटकं वा एकं काव्यं च।अवगमनस्य, अंतर्ज्ञानस्य, व्याकरणस्य, वाचिकक्षमतायाः च प्रश्नाः (गद्यः साहित्यिकः, वैज्ञानिकः, आख्यानात्मकः वा विमर्शात्मकः वा भवितुम् अर्हति)

भाषाविकासस्य शिक्षाशास्त्रम्

  • श्रवणस्य वक्तुं च भूमिका; भाषायाः कार्यं बालकाः कथं साधनरूपेण उपयुञ्जते इति च
  • मौखिकरूपेण लेखने च विचाराणां संप्रेषणार्थं भाषाशिक्षणे व्याकरणस्य भूमिकायाः ​​समीक्षात्मकदृष्टिकोणः
  • शिक्षक-शिक्षणसामग्री : पाठ्यपुस्तकानि, बहुमाध्यमसामग्री, कक्षायाः बहुभाषिकसंसाधनम्
  • उपायात्मकशिक्षणम्
  • शिक्षणं अधिग्रहणं च
  • भाषाशिक्षणस्य सिद्धान्ताः
  • विविधकक्षायां भाषाशिक्षणस्य आव्हानानि; भाषाकष्टानि, दोषाः, विकाराः च
  • भाषा कौशलम्
  • भाषाबोधस्य प्रवीणतायाः च मूल्याङ्कनम् : वक्तुं, श्रवणं, पठनं, लेखनं च

CTET Sanskrit bhasha Syllabus in hindi

सीटीईटी बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (30 प्रश्न)

(A) समावेशी शिक्षा की अवधारणा और विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को समझना – 5 प्रश्न

  • सीखने की कठिनाइयों वाले बच्चों की आवश्यकताओं को संबोधित करना
  • टैलेंटेड, क्रिएटिव और विशेष रूप से एबल्ड लर्नर को संबोधित करना
  • वंचितों सहित विविध पृष्ठभूमि के शिक्षार्थियों को संबोधित करना

(B) बाल विकास (प्राथमिक विद्यालय बालक) – 15 प्रश्न

  • आनुवंशिकता और पर्यावरण का प्रभाव
  • स्कूल-आधारित मूल्यांकन, सतत और व्यापक मूल्यांकन
  • समाजीकरण की प्रक्रिया: सामाजिक दुनिया और बच्चे (शिक्षक, माता-पिता, साथी)
  • मल्टी-डिमेंशनल इंटेलिजेंस
  • भाषा और विचार
  • विकास की अवधारणा और सीखने के साथ इसका संबंध
  • पियागेट, कोहलबर्ग और वायगोत्स्की: निर्माण और महत्वपूर्ण दृष्टिकोण।
  • बाल-केंद्रित और प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणा।
  • बच्चों के विकास के सिद्धांत
  • सामाजिक निर्माण के रूप में लिंग; लिंग भूमिकाएं, लिंग-भेदभाव और शैक्षिक अभ्यास
  • परिप्रेक्ष्य और अभ्यास
  • शिक्षार्थियों के तत्परता के स्तर का आकलन करने के लिए उचित प्रश्नों का निर्माण; कक्षा में सीखने और महत्वपूर्ण सोच को बढ़ाने और सीखने की उपलब्धि का आकलन करने के लिए
  • शिक्षार्थियों के बीच अलग-अलग अंतर, अंतर के आधार को समझना
  • भाषा, जाति, लिंग, समुदाय, धर्म आदि की विविधता।
  • बौद्धिक निर्माण का महत्वपूर्ण परिप्रेक्ष्य।
  • सीखने के लिए मूल्यांकन और सीखने का मूल्यांकन के बीच का अंतर

(C) शिक्षण और शिक्षाशास्त्र – 10 प्रश्न

  • बच्चों में सीखने की वैकल्पिक अवधारणा,
  • सीखने का सामाजिक संदर्भ।
  • बालक ‘समस्या समाधानकर्ता’ और ‘वैज्ञानिक अन्वेषक’ के रूप में
  • शिक्षण और सीखने की बुनियादी प्रक्रियाएं
  • बच्चों की ’त्रुटियों’ से सीखने की प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरणों को समझना।
  • अनुभूति और भावनाएँ
  • बच्चे कैसे सोचते और सीखते हैं
  • कैसे और क्यों बच्चे स्कूल के प्रदर्शन में सफलता पाने के लिए ‘असफल’ हो जाते हैं।
  • प्रेरणा और सीख
  • सीखने में योगदान करने वाले कारक – व्यक्तिगत और पर्यावरण
  • बच्चों की सीखने की रणनीति; एक सामाजिक गतिविधि के रूप में सीखना

भाषा – I – 30 – प्रश्न

(A) भाषा की समझ: 15 प्रश्न

  • अपठित गद्यांश पढ़ना: दो गद्य एक गद्य या नाटक और एक कविता में बोध, अंतर्ज्ञान, व्याकरण और मौखिक क्षमता पर प्रश्न (गद्य साहित्यिक, वैज्ञानिक, कथ्य या विवेकपूर्ण हो सकता है)

(B) भाषा विकास का शिक्षण: 15 प्रश्न

  • सुनने और बोलने की भूमिका
  • भाषा का कार्य और बच्चे इसे एक उपकरण
  • शिक्षक-शिक्षण सामग्री: पाठ्यपुस्तक, बहु-मीडिया सामग्री
  • कक्षा का बहुभाषी संसाधन
  • भाषा कौशल
  • सीखना और अधिग्रहण
  • विविध कक्षा में भाषा सिखाने की चुनौतियाँ; भाषा, कठिनाइया, त्रुटिया और विकार
  • भाषा शिक्षण के सिद्धांत
  • मौखिक और लिखित रूप में विचारों को संप्रेषित करने के लिए एक भाषा सीखने में व्याकरण की भूमिका पर एक महत्वपूर्ण परिप्रेक्ष्य
  • भाषा की समझ और दक्षता का मूल्यांकन: बोलना, सुनना,
  • पढ़ना और लिखना
  • उपचारात्मक शिक्षण

भाषा – II – 30 प्रश्न

(A) समझ: 15 प्रश्न

  • बोध, व्याकरण और मौखिक क्षमता पर सवाल के साथ
  • दो Unseen Passage (विवेकात्मक या साहित्यिक या कथा या वैज्ञानिक)

(B) भाषा विकास का शिक्षण: 15 प्रश्न

  • मौखिक रूप से और लिखित रूप में विचारों को संप्रेषित करने के लिए एक भाषा सीखने में व्याकरण की भूमिका पर एक महत्वपूर्ण परिप्रेक्ष्य
  • उपचारात्मक शिक्षण
  • Earning और अध्यापन
  • भाषा कौशल
  • भाषा की समझ और दक्षता का मूल्यांकन
  • सीखना और अधिग्रहण करना
  • भाषा शिक्षण के सिद्धांत
  • एक विविध कक्षा में भाषा सिखाने की चुनौतियाँ
  • नैदानिक ​​और उपचारात्मक शिक्षण
  • सुनने और बोलने की भूमिका
  • भाषा का कार्य और बच्चे इसे एक उपकरण के रूप में कैसे उपयोग करते हैं
  • भाषा की कठिनाइयाँ, त्रुटियाँ और विकार
  • बोलना, सुनना, पढ़ना और लिखना
  • शिक्षक-शिक्षण सामग्री: पाठ्यपुस्तक, बहु-मीडिया सामग्री, कक्षा का बहुभाषी संसाधन।

Preparation Strategy for CTET Sanskrit Syllabus

  • कक्षा में निर्देश देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा का मूल्यांकन भाषा I खंड में किया जाएगा।
  • भाषा I पर अपनी मजूबत पकड़ बनाने के लिए लगातार अभ्यास करना चाहिए।
  • इस भाग में सफलता पाने के लिए ऑनलाइन परीक्षा सीरिज का अभ्यास करें।
  • इस भाग में सुधार के लिए समय प्रबंधन और एक अच्छी तैयारी की योजना बनायें।
  • इसमें दो भाग यानि कि एक गद्य व दूसरा नाटक शामिल है, सभी प्रश्न चाहे शास्त्र संबंधी हों या वैज्ञानिक हों, वर्णनात्मक हों अथवा विमर्शात्मक हों वह स्वीकार्य होंगे।
  • इसके साथ ही इसका एक प्रश्न पैसेज पर भी आधारित होंगे।

CTET Sanskrit Syllabus 2026 PDF Download in Hindi

Download PDF

RELATED POST🙏😍

CTET Syllabus In Hindi

Army Nursing Assistant Syllabus

Agniveer Airforce Group Y Syllabus

FAQs

Q. सीटीईटी का फुल फॉर्म क्या है?

सीटीईटी का अर्थ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का संचालन किया जाता है।

Q. सीटेट का सिलेबस क्या है?

CTET सिलेबस में बाल विकास एवं शिक्षण, हिंदी भाषा, अंग्रेजी भाषा, विज्ञान, गणित व सामाजिक अध्ययन जैसे विषय शामिल हैं।

Q. सीटीईटी परीक्षा के तहत उम्मीदवारों के पास कितनी भाषाओं का विकल्प होता है

सीटीईटी के लिए उम्मीदवार के पास कुल 20 भाषाओं का विल्कल्प होता है।

Q. सीटेट की परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं?

सीटेट की परीक्षा उम्‍मीदवार जितनी बार चाहें, उतनी बार परीक्षा दे सकते हैं।

Conclusion

तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं की आपको CTET Sanskrit Syllabus In Hindi PDF 2026, सीटीईटी संस्कृत सिलेबस की ये जानकारी अच्छी लगी होगी, तो दोस्तों यदि आप CTET में चयन चाहते हो तो फिर आप इस लेख में दिए सिलेबस के हिसाब से तैयारी करे।

अगर आप को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसको अपने अन्य सहपाठियों को भी जरुर शेयर करें, यदि आपके मन में इस लेख को लेकर कोई सवाल अथवा सुझाव हो तो आप हमको कमेन्ट के माध्यम से बता सकते हैं, इस पोस्ट को अंत तक पढने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment